फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल बाद भी चार हत्याओं का नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जमीन के लिए परिवार के सदस्यों की हुई थी हत्या’
विज्ञापन

सीएम के कैंप कार्यालय पहुंची युवती ने पुराने मामले में कार्रवाई के लिए फरियाद की
पुलिस पर मामले को आत्महत्या करार देने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में सोमवार को फरियाद लेकर पहुंची। युवती ने आरोप लगाया कि 2011 में उसके पिता, मां और दो भाइयों की हत्या कर शवों को रेल पटरी के पास फेंक दिया गया था। वह उस समय ननिहाल में थी, इस लिए बच गई। युवती के मुताबिक पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की जगह मामले को आत्महत्या करार देकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया। आरोप है कि परिवार के सदस्यों की हत्या जमीन के लिए की गई थी।
विज्ञापन

चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम खड़िया जगतबेला निवासी शीला साहनी ने सीएम कैंप कार्यालय में समाधान अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। उनका आरोप था कि सात साल पहले उसके परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी गई। उनके ऊपर भी प्राणघातक हमला किया गया, पर वह बच गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वह न्याय के लिए भटक रही हैं। शीला ने कहा कि उनके पिता ने गांव में करीब चार बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन पर दबंगों की निगाह थी। इसी वजह से परिवार के सदस्यों की हत्या की गई और शवों को रेल पटरी के पास फेंक दिया गया। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। बताया कि उनकी जान को भी खतरा है। पिता की जमीन उनके नाम हो चुकी है, फिर भी दबंग कब्जा जमाए हैं। इस मामले में समस्या समाधान अधिकारी मोती सिंह ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें