गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में बुधवार की देर शाम दो मेजर और हवलदार के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की दोनों ने मारपीट कर ली। मेजर को काफी चोट आ गई। अन्य जवानों ने बीच बचाव किया और फिर घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। उधर मामला जानकारी में आते ही सेनानायक हेमराज मीणा ने जांच शुरू करा दी है।
26वीं वाहिनी पीएसी ड्यूटी लगाने की बात पर एक मेजर और हवलदार के बीच बुधवार की देर शाम बहस होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मेजर की आंख और कंधे के पास चोट आ गई। वहां मौजूद अन्य जवानों ने बीच बचाव किया। घायल मेजर को जिला अस्पताल लाया गया। सेनानायक हेेमराज मीणा ने बृहस्पतिवार को इसकी जांच की जिम्मेदारी उप सेनानायक को दी है। सेनानायक ने बताया कि मारपीट की घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।