फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कल बस की चपेट में आने से सात वर्षीय छात्रा की मौत्

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव लावन बस स्टैंड के पास एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से सात वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। बच्ची सरकारी स्कूल की छुट्टी होने के बाद अध्यापक के साथ कार में बैठकर आई थी। कार से उतरकर बच्ची सड़क पार कर घर जा रही थी। इसी दौरान स्कूल बस की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर लगने के बाद अध्यापक ने पीछे मुड़कर देखा और वापस आया। अध्यापक ने तुरंत बच्ची को अपनी गाड़ी में बैठाया और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इससे पूर्व परिजनों को भी सूचित कर दिया गया था। बस चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के समय स्कूली बस में विद्यार्थी बैठे थे। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव लावन निवासी अंकिता पुत्री ईश्वर सिंह राजकीय मिडल स्कूल लावन में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल घर से डेढ़ किलोमीटर दूर पड़ता है। इस कारण स्कूल का अध्यापक कार में बच्चों को बैठाकर ले जाता है। वीरवार को छुट्टी के बाद बच्ची अध्यापक भगवान सिंह के साथ कार में बैठकर आई थी। गांव आने के बाद बच्ची ने कार से उतरकर रोड क्रास किया था कि महेंद्रगढ़ की ओर से जा रही निजी स्कूल की बस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बच्ची के ऊपर से बस का अगला पहिया गुजर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का शव उप नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखा गया है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टर्माटम नहीं हो पाया। मृतका के पिता ईश्वर सिंह रंग-रोगन का कार्य करता है। उसकी दो लड़की और एक लड़का है। मृतका भाई बहनों में सबसे छोटी है।

पढ़ाई में मीडियम थी बच्ची
राजकीय मिडल स्कूल के प्राइमरी अध्यापक भगवान सिंह ने बताया कि बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती थी और पढ़ाई में मीडियम थी। उन्होंने बताया कि वो प्रतिदिन की तरह आज भी बच्चों को छुट्टी होने के बाद साथ लेकर आए थे। अंकिता को उन्होंने सड़क किनारे उतार दिया था। बच्ची ने रोड क्रॉस किया ही था कि उसे जोर की आवाज सुनाई दी। जब उसने गाड़ी रोककर पीछे देखा तो सड़क हादसा हो रखा था। अंकित मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
यह दिया बयान
मृतका के दादा महाबीर प्रसाद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पोती रोड के किनारे चल रही थी। स्कूल की बस ने उसको टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


वर्जन
उक्त मामले में मृतका बच्ची के दादा महाबीर प्रसाद की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- गुणपाल, एएसआई

वर्जन
हमें सूचना मिली है कि हमारे स्कूल की बस के आगे एक बस और चल रही थी। आगे वाली बस निकल गई थी। बच्ची ने हमारी बस को नहीं देखा और रोड क्रॉस करने लग गई। इसी दौरान बस की चपेट में आ गई। बस चालक पिछले 28 वर्ष से ड्राइविंग का कार्य कर रहा है। पिछले दो वर्ष से हमारे स्कूल में काम कर रहा है। ड्राइवर के पास लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज पूरे हैं और स्कूल भी नियमों का पालन कर रहा है।
- मनदीप, ट्रांसपोर्ट मैनेजर, निजी स्कूल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें