फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉरी मैडम बोलकर छीन ली शिक्षिका की चेन

Tue, 17 Jul 2018 01:47 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। बशारतपुर में उचक्के ने शिक्षक से सॉरी मैडम बोलकर सोने की चेन छीन ली। इसकी जानकारी मिलने पर शिक्षिका के घर वाले परेशान हो गए। उसके बाद शाहपुर थाने में सूचना दी गई।
विज्ञापन


बशारतपुर की बिंदूरानी गुप्ता पिपराइच इलाके के पूर्व माध्यमिक विद्यालय आराजी बनकट में सहायक अध्यापक हैं। सोमवार की सुबह वह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। अभी वह विकास भारती चौराहा से महबूबाबाद सड़क पर थोड़ा आगे बढ़ी थीं कि सामने से काली रंग की बाइक पर सवार हाफ पैंट पहना युवक एकाएक सामने आया। उसने उन्हें धक्का देकर स्कूटी से गिरा दिया।
विज्ञापन


उसके बाद उसने उनसे सॉरी मैडम बोला और फिर उनके गले से सोने की चेन खींच ली। बदमाश चेन लेकर फरार हो गया। बिंदू रानी ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें