फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ के हमले से महिला समेत तीन घायल

Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शहर में घूमते ऐसे कई छुट्टा पशु कई बार हमलावार हो जाते हैं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर में घूमते छुट्टा पशुओं के कारण शनिवार को फिर तीन लोगों की जान पर बन आई। शाहपुर के पादरी बाजार में बाजार से लौट रही महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे उनका दाहिना पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। सांड़ को भगाने के दौरान बाइक सवार दो और लोग भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


शाहपुर के जंगल हकीम नंबर दो निवासी दासी देवी शनिवार शाम को बाजार गई थीं। वहां से लौटते वक्त दासी देवी पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ को किसी तरह भगाकर आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। घटना की सूचना पाकर दासी का बेटा भी पहुंच गया और डंडे से सांड़ की पिटाई शुरू कर दिया। इससे भड़का सांड़ सड़क पर दौड़ने लगा, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई, मगर पिपराइच की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोग उसकी चपेट में आ गए। दोनों को मामूली चोटें आई थीं। यह पहली घटना नहीं है, जब सांड़ के हमले में कोई घायल हुआ है। इसके पहले भी कई लोग सांड़ के हमले का शिकार बन चुके हैं। कुछ लोगों की तो इससे जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें