मेरठ। वाहनों से अटैची चोरी करने वालों की तलाश में हैदराबाद पुलिस ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दबिश दी। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। शनिवार रात करीब 10 बजे हैदराबाद शहर की पुलिस टीम लिसाड़ी गेट थाने पहुंची। टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर रामाकृष्ण और श्रीहरि ने बताया कि हैदराबाद में वाहनों से अटैची चोरी करने वाले कुछ चोर वहां पकड़े गए हैं जिन्होंने अपने साथियों के नाम बताए हैं। इनमें तीन लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर, समर गार्डन और लक्खीपुरा के रहने वाले हैं। हैदराबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ इन तीनों आरोपियों के यहां दबिश दी। लेकिन तीनों ही पुलिस के हाथ नहीं आए।