गोरखपुर।
हार्बर्ट बंधे पर दुर्गा मंदिर के पास पुलिस ने शातिर युवक को गिरफ्तार किया। इसके पास से चोरी का बीस मोबाइल फोन, तीन साइकिलें और दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। युवक चोरी के सामानों की खरीद-फरोख्त करता था। इसके साथी धर्मशाला के पास ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाते थे। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
सीओ कोतवाली तारकेश्वर पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसओ राजघाट नवीन सिंह गुरुवार को युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से चोरी की बीस मोबाइल और निशानदेही पर तीन साइकिल बरामद हुई। उसकी पहचान खोराबार इलाके के बड़गो निवासी लक्ष्मन निषाद पुत्र गोकुल के रूप में हुई। वह अमरूद मंडी में कच्ची शराब का धंधा करता है। लक्ष्मन ने बताया कि उसके साथी धर्मशाला के पास डंडा लेकर खड़े रहते हैं, जब ट्रेन धीमी होती है और लोग गेट पर मोबाइल से बात करते हैं। इसी दौरान उनके हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल लूट लेते हैं। चोरी के मोबाइल फोन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।