फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से ऑटो पलटा, एक की मौत, सात घायल

Sat, 11 May 2019 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी (गोरखपुर)। मंझरिया गेट के पास शुक्रवार सुबह अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई और बाइक सवार दरोगा, सिपाही समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से गाड़ी चलाने सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बांसगांव थाने की पुलिस चौकी हरनहीं पर तैनात दरोगा सूरज गुप्ता शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक से सिपाही मो. जाहिर के साथ शहर आ रहे थे। खजनी क्षेत्र के मंझरिया गेट के सामने उनकी बाइक तेज गति से आ रही पिकअप की चपेट में आ गई। दुर्घटना में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। करीब 50 मीटर की दूरी पर खजनी की ओर से सवारी भरकर आ रही टैंपो को पिकअप ने टक्कर मार दी।

ऑटो सड़क के किनारे पलट गया। पिकअप भी सड़क के किनारे पेड़ टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ऑटो में सवार खजनी के सहिजना गांव निवासी मजदूर सनाउल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुआं खुर्द के अखिलेश, उनकी भाभी बिंदू देवी, भतीजा और भतीजी, बिंदू के भाई तथा कुशीनगर के पिपरा सुजान के विजय, बांसगांव के हरदी की शालिनी पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गईं। अखिलेश, बिंदू और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विजय को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों और शालिनी पांडेय को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें