फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 27 Aug 2018 02:31 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां इलाके के सीहापार के पास पुलिस मुठभेड़ में तीन तस्कर पकड़े गए। वे तीन कार में हरियाणा की शराब लादकर अवैध तरीके से बिहार ले जा रहे थे। पकड़े गए तस्करों के पास से नाइन एमएम की पिस्टल, कारतूस, 1083 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की कोशिश में है।
विज्ञापन


एसपी नार्थ रोहित सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब बिहार ले जाई जा रही है। सहजनवां इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह मातहतों के साथ सीहापार में चेकिंग करने लगे। उसी दौरान कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जैसे ही रुकने का इशारा किया, तीनों कार से उतरे। बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के लाइनपार थाना क्षेत्र के परनाला निवासी जितेंद्र सिंह, हरियाणा के कैथल निवासी पारसढुल, रोहतक के सांधी निवासी नवीन हुड्डा के रूप में हुई है। कार से 295 बोतल बड़ी, 132 बोतल 375 एमएल और 180 एमएल के 656 बोतल शराब मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें