फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुरियापार में चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Sun, 25 Feb 2018 08:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
उरूवा थाना क्षेत्र के धुरियापार में शनिवार की रात चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। परिवार के लोग युवक का शव लेकर थाने पहुंचे। पिता के मुताबिक बकरी चोरी करने आए लोगों ने हत्या की है। घटना की सूचना पर एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया हैञ आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


उरूवा व धुरियापार प्रतिनिधि के मुताबिक महबूब का 23 वर्षीय बेटा अब्दुल्ला मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। दस दिन पहले ही वह घर लौटा था। शनिवार की रात ग्यारह बजे चार से पांच की संख्या में लोग उसके घर पहुंच गए और बाहर सो रहे अब्दुल्ला से उलझ गए। बदमाशों ने चाकू निकालकर अब्दुल्ला के पेट और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चीख सुनकर परिजन भी आए और बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए।

घायल को परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। उसके बाद शव लेकर परिजन सीधे थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। पहले तो घरवालों ने दुश्मनी और घटना की वजह की जानकारी से इन्कार किया, लेकिन बाद में पिता ने बताया कि कुछ लोग बकरी चोरी करने के लिए आए थे। आहट पाकर जगे बेटे से विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी गई। एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घर का कमाऊ बेटा था अब्दुल्ला
अब्दुल्ला की तीन बहनें और एक छोटा भाई है। सबकी शादी और परवरिश की जिम्मेदारी अब्दुल्ला के कंधों पर ही थी। पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं और अब्दुल्ला मुंबई में रहकर कमाई करता था। अभी किसी भी भाई-बहन की शादी नहीं हुई है। अब्दुल्ला की भी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें