गोला बाजार में युवक के अपहरण में पुलिस ने एक आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। मामला नौ माह पुराना है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस अपहृत युवक को नहीं तलाश पाई। युवक किस हाल है, इसका जवाब भी पुलिस के पास नहीं है। हालांकि एसओ कहना है कि जल्द उसे ढूंढ निकाला जाएगा।
थाने में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि 11 मई 2017 को पश्चिमी चौरहा निवासी संजय गौतम गोरखपुर शहर गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में पिता राजेंद्र ने उरुवां के सहुआपार निवासी विनोद कुमार दुबे पर अपहरण का आरोप लगाया। उनका कहना था कि डेढ़ लाख रुपये देने के लिए विनोद ने संजय को गोरखपुर बुलाया था।
गोला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पड़ताल में गाहासाड़ निवासी अजीत और खरैला गांव निवासी विरेंद्र सिंह अपहरण की घटना में सहयोगी पाए गए। देर रात गोपालपुर, धुरियापार चीनी मिल के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अपहरण की बात स्वीकार कर ली।