फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मेरी शादी करवा दो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगल कौड़िया।
पीपीगंज थाने पहुंचे एक शख्स के आरोप ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। थाने में उसने कहा कि उसकी भतीजी के साथ रेप हुआ है। यह सुनते ही थानेदार से लेकर पुलिस वाले दौड़ पड़े लेकिन युवती के बयान सुनकर पुलिस ने राहत की सांस ली। युवती ने बताया कि वह एक युवक से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है लेकिन घरवाले उससे शादी न करने का दबाव बना रहे हैं। युवती ने प्रेमी से शादी कराने की पुलिस से विनती भी की। इसके बाद पुलिस ने सुलह कराने के लिए पंचायत बुलाई लेकिन बात नहीं बनी। युवती को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और गुरुवार को दोनों पक्षों को फिर थाने बुलाया है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि दो साल से उसका एक युवक से प्रेम संबंध है। घरवालों के विरोध के बीच दोनों ने मंगलवार रात मंदिर में शादी भी कर ली थी, तभी घरवालों को किसी ने जानकारी दे दी और वे पहुंच गए। उस पर दबाव बनाया जाने लगा और सुबह जबरन थाने लाकर रेप का आरोप लगा दिया गया। पहले तो युवती भी घरवालों के बयान पर कायम रही लेकिन थोड़ी देर बाद उसने ही पूरी सच्चाई बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें