फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर सटाकर स्वर्ण व्यापारी से नकदी और गहने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरीचौरा।
बंचरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशाें ने स्वर्ण व्यापारी अर्जुन वर्मा को रिवाल्वर सटाकर उनके 40 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख के गहने लूटकर सनसनी फैला दी। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। लूट की सूचना पर चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने भी थाने पहुंचकर व्यापारी से लूट की जानकारी ली है। व्यापारी के बताए हुलिए के अनुसार पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 8 मुंडेरा निवासी अर्जुन वर्मा की कुशीनगर के बनचरा में ज्वेलरी की दुकान है। वह रोज की तरह बुधवार शाम छह बजे के करीब दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। बंचरा के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। अर्जुन के रुकते ही एक बदमाश ने उन्हें रिवाल्वर सटा दिया और गले में पहनी सोने की चेन व उनके पास रखा झोला लूटकर चारों फरार हो गए। घटना से सहमे व्यापारी ने थोड़ी देर बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है। अर्जुन ने बताया कि झोले में 40 हजार रुपये और करीब एक लाख के जेवरात थे।
विज्ञापन

............

लूट की प्रमुख घटनाएं
30 अप्रैल : चौरीचौरा में स्वर्ण कारोबारी से गहने
5 मई : कैंट इलाके के टीपीनगर में राइस मिल के मुनीम से दो लाख रुपये
11 मई : व्यापारी चंद्र प्रकाश टिबड़ेवाल की हत्या कर साढ़े सात लाख रुपये
28 मई : कैंट के बेतियाहाता में व्यापारी प्रशांत सिंह से कोशिश, फायरिंग
1 जून : चिलुआताल के सिक्टौर में एक शख्स से चेन और नकदी
6 जून : रेलवे जीएम आफिस के राम दरश यादव से 50 हजार रुपये
7 जून : गोला इलाके में घोड़ा व्यापारी दीप नारायण से 82 हजार रुपये
8 जून : नौसड़ चौकी के पास 50 हजार कैश व बाइक
9 जून : तरकुलहा मंदिर में अल्पना सिंह से सोने की चेन
17 जून : गल्ला कारोबारी के भाई शिवअचल से पांच लाख रुपये
22 जून : राजघाट में सब्जी व्यापारी को तमंचा सटाकर 70 हजार रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें