फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी, जेवरात लूटे

Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
नकदी और जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
कौड़ीराम (गोरखपुर)। कौड़ीराम कस्बा में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो बदमाश नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कुछ संदिग्धों की तस्वीर हासिल की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत गोला निवासी कमलेश पांडेय की पत्नी मंजू देवी सोमवार को गोरखपुर शहर आ रही थीं। दोपहर 12 बजे के करीब वह कौड़ीराम ऑटो स्टैंड के पास खड़ी थीं, इसी दौरान दो युवक आए और रोने लगे। मदद मांगने के बहाने मंजू देवी को बातों में उलझाकर सड़क के किनारे ले गए और नशीला पदार्थ सुुंघाकर अचेत कर दिए। मंजू देवी को होश आया तो उनके गले से सोने की चेन, झुमका, मोबाइल और पर्स में रखा दस हजार रुपया गायब था। एक राहगीर की मदद से उन्होंने पति को घटना की जानकारी दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। चौकी इंचार्ज विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें