गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने रेलवे ठेकेदार के हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। जेल में बंद पांचों आरोपियों पर कुछ दिन पहले रासुका लगाया गया था। गैंगेस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस संपत्ति जब्त करेगी।
गोरखनाथ के एक मैरेज हाउस में 12 फरवरी को रेलवे ठेकेदार अरविंद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दीपक सिंह, आशुतोष भट्ट, नितिन, छोटू उर्फ रामसरन सिंह और सतीश सोनकर पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर दीपक समझौता करने के लिए ठेकेदार के घरवालों को धमकी दे रहा था। ऐसे में उसे दूसरी जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ अखिलेश सिंह ने बताया कि ठेकेदार की हत्या करने वाले पांचों आरोपित पेशेवर बदमाश हैं। कोई भी इनके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं है।