फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार के इनामी ने मांगी 50 लाख की रंगदारी

Thu, 25 Aug 2016 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
रंगदारी - फोटो : demo
विज्ञापन
50 हजार रुपये के इनामी बदमाश चंदन सिंह ने शाहपुर के प्रापर्टी डीलर जगदीश यादव से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 23 अगस्त की रात चंदन सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज किया। पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहपुर, दरगहिया निवासी जगदीश यादव प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। 14 अगस्त की दोपहर 12:47 बजे उनके पास मोबाइल नंबर 7071520269 से फोन आया। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले ने खुद को चंदन सिंह बताते हुए 50 लाख रुपये मांगे। उसने कहा कि प्रापर्टी डीलिंग का धंधा ठीक से चल रहा है। अगर रकम न मिली तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। धमकी से सहमे जगदीश एक सप्ताह तक तो शांत रहे, लेकिन 23 अगस्त की शाम उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर शाहपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

14 अगस्त को ही दोपहर 12:49 बजे बड़हलगंज की पूर्व चेयरमैन गीता देवी के बेटे एवं स्वर्ण व्यवसायी नित्यानंद जायसवाल को भी इसी नंबर से फोन करके चंदन सिंह के नाम पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 14 अगस्त की देर रात ही केस दर्ज कर लिया था। पुलिस मान रही है कि दोनों ही मामलों में एक व्यक्ति का हाथ है।  31 मई को पुलिस कस्टडी से भागा था चंदन चिलुआताल के कुसहरा का रहने वाला चंदन 31 मई को आगरा के अस्पताल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। लखनऊ में पकड़े जाने के बाद उसे बदायूं जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। तबीयत खराब होने पर उसे आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने वाले की छानबीन चल रही है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रामलाल वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें