फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 45 हजार लूटे

Thu, 14 Apr 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने एक किसान से 45 हजार रुपये लूट लिए। वह खजनी के एसबीआई बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद से पुलिस छानबीन कर रही है। खजनी प्रतिनिधि के मुताबिक खजुरी गांव निवासी मोलई चौरसिया खेती किसानी करते हैं।

वह खजनी स्थित एसबीआई बैंक शाखा से 45 हजार रुपये निकाल कर करीब तीन बजे साइकिल से घर लौट रहे थे कि रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा सटाकर रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


उन्होंने एक राहगीर की मदद से इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद पीड़ित के बताए हुलिए के अनुसार पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पीड़ित किसान के बड़े भाई बीर बहादुर सिंह डिग्री कालेज में प्रधानाचार्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें