फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों और पुलिस के बीच पथराव, फायरिंग

Thu, 14 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों का मनोबल काफी बढ़ गया है। मंगलवार की रात गोधना तिराहे पर तस्करों और पुलिस में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। पथराव में एक सिपाही की आंख चोटिल हो गई। उसके सामने अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्र में पशु तस्करी बढ़ गई है। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन तस्कर आठ से दस गाड़ियों में पशुओं को लादकर वाराणसी होते बिहार न जाते हों।

मंगलवार की रात में पशुओं को पिकअप पर लादकर तस्कर जा रहे थे। गोधना तिराहे पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी लेकर तस्कर भागने लगे। पीछा करने पर तस्करों ने गाड़ी के अंदर से ही पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने भी ईंट पत्थर फेंका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


वैसे पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। पथराव में सिपाही रामसुंदर मौर्य (40) की आंख में एक पत्थर लगा जिससे वह मूर्छित होकर गिर पड़ा।  सिपाही की आंख में आठ टांके लगे हैं।  उधर एसआई नखड़ू राम, प्रद्युम्न यादव, संतोष राय को भी पत्थर लगे।

मौका मिलते ही पशु तस्कर जंघई की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस कर्मियों में भय पैदा हो गया है।  मीरगंज इलाके में तस्करों और पुलिस में कई बार पथराव हो चुका है। हर बार पुलिस मात खा जाती है। बड़े अफसर तो निकलते नहीं।

पुलिस कर्मी और एसआई ही तस्करों के शिकार होते हैं। इसे लेकर पुलिस कर्मियों में अंदर ही अंदर आक्रोश भी है। एसओ वीेरेंद्र सोनकर का कहना है कि तस्करों पर सख्ती की वजह से वह बौखला गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें