फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर चाचा भतीजे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोला बाजार।
तुर्कवलिया गांव के पास दुर्गापूजा से लौट रही महिलाओं और बच्चियों के साथ युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओं ने सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे चाचा-भतीजा को आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया।
शुक्रवार शाम तुर्कवलिया के एक अधिवक्ता का परिवार कस्बे में दुर्गापूजा देखने गया था। शाम को महिलाएं, बच्चियों के साथ टेंपो से लौट रही थीं। बगल के गांव नुआव के तीन लड़के जबरदस्ती टेंपो में बैठ गए और छेड़खानी करने लगे। महिलाओं ने फोन कर घरवालों को घटना की जानकारी दी। बाइक से अधिवक्ता भतीजे के साथ पहुंचे। आरोपियों ने दोनों को पीटकर घायल कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद सहित दस लोगों के खिलाफ बलवा, छेड़खानी और धमकी का केस दर्ज किया है। कोतवाल प्रदीप शुक्ल ने कहा कि आरोपियों को तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को नगर पंचायत के आंधरा बाबा मंदिर के समीप दुर्गा पंडाल में चार युवकों ने कुछ महिलाओं के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। पीपीगंज पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें