फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर सभासद का चेन उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोला बाजार।
कस्बे के गौशाला मोहल्ले के पास खेत जा रहीं महिला सभासद को झांसा देकर बाइक सवार बदमाश उनकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। भागते समय बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड संख्या 9 की सभासद नूरजहां मंगलवार सुबह खेत देखने जा रही थीं। गौशाला के पास बाइक सवार बदमाश पहुंचे। उन्होंने नूरजहां से कहा कि उनके बेटे इस्तियाक ने चेन मांगी है, उस पर मोहर लगवानी है। उनके झांसे में आकर नूरजहां से चेन बदमाशों को दे दी। थोड़ी देर बाद ठगी का एहसास होने पर उन्होंने शोर मचाया। मोहल्ले के लोग खोजबीन करते हुए चंद चौराहे की तरफ गए तो पता चला कि बदमाश एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फुटेज निकलवाई और पीड़ित से उनकी पहचान कराई। एसओ ने कहा कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें