फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 06 Nov 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला (गोरखपुर)। गोला के ककरही निवासी संतोष कुमार की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने महिला और दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए सीओ गोला सतीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रेम संबंध और पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की थी।
विज्ञापन


31 अक्तूबर की सुबह क्षेत्र के अतरौरा नहर पुलिया के पास संतोष का शव मिला था। पुलिस ने युवक के पिता रामसुमेर की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर दो आरोपी दिलीप उर्फ भोलू तथा गोविंद को गिरफ्तार लिया था। सीओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने फरार आरोपियों अनूप शुक्ला, संतोष उर्फ बच्चू और किन्नू देवी को गोपालपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि कन्नू देवी से संतोष का प्रेम प्रसंग था। संतोष ने कन्नू देवी की पिटाई भी की थी। इस वजह से तीनों ने उसे मारने की तैयारी की।

प्लान के अनुसार गांव के ही गोविंद और दिलीप को मिलाकर तीनों 30 अक्तूबर की शाम को संतोष को घर से बुला कर ले गए। गोला बाजार में शराब पीने के बाद उसे अतरौरा नहर पुलिया के पास लाए। वहां किन्नू देवी पहले से ही मौजूद थी। उसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर संतोष की पिटाई की। संतोष का हाथ-पैर पकड़कर अनूप और संतोष ने तमंचे से गले पर दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी तथा सीने को महिला ने ईट से कूच दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा, कारतूस और खून लगी ईंट भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें