फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरो ने आर्य समाज मंदिर के गल्ले का ताला तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुुढ़ाना। कस्बे के बड़ौत रोड पर बीच बाजार आर्य समाज मंदिर है। रविवार रात के समय चोर मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने मंदिर के अंदर रखी सेफ व गल्ले का ताला तोड़ ड़ाला। चोरों ने सेफ व गल्ले से करीब 10 हजार रुपये की नकदी व पांच किलो देशी घी तथा अन्य कीमती सामान चुरा लिया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मा. तेजपाल, ओमपाल सिंह को सोमवार को घटना की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर के पदाधिकारी डॉ. चंद्रपाल पंवार भी अन्य साथियों के साथ मंदिर में पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मंदिर के पदाधिकारियों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें