फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के करीबियों पर हत्या का संदेह

Sun, 14 Jan 2018 07:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में अनुराधा की हत्या मामले में पुलिस को उसके करीबियों पर ही संदेह है। घरवालों ने दुश्मनी से इन्कार किया है और उसके बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं दे पा रहे हैं। अब पुलिस उसके करीबी दोस्तों की पड़ताल कर पूछताछ की तैयारी में है।

विज्ञापन

शनिवार की शाम करमहा, टोला उमरपुर के पास पूजा फार्मेसी कॉलेज के बगल में पुलिया के नीचे एक राहगीर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पास में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त गुलरिहा क्षेत्र के ही आबादी सखनी निवासी त्रिभुवन की बेटी अनुराधा के रूप में हुई। अनुराधा के गले में कोई नुकीली चीज घोंपी गई थी। हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस ने पहले घरवालों से पूछताछ की, लेकिन उनसे कोई ज्यादा जानकारी नहीं हासिल हो सकी। अब पुलिस अनुराधा की सहेलियों, दोस्तों की तलाश में लगी है।

 

पुलिस का कहना है कि कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, लेकिन जब तक अनुराधा के दोस्तों से पूछताछ नहीं हो जाती, तब तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाएगी। इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें