फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के साथ पूर्व नेवी अफसर समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बिना नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी, पिस्टल, तमंचा व 89 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों में राजकुमार यादव गैंग का लीडर है और वह नेवी में अफसर भी रह चुका है। वह खोराबार, कैथवलिया गांव के प्रधान अवधेश यादव की हत्या में भी वांछित है।
शुक्रवार को एसपी नार्थ गणेश साहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश बड़ी वारदात करने की योजना बना रहे हैं। सीओ चौरीचौरा प्रवीण सिंह फोर्स के साथ सोनबरसा चौराहे पहुंचे और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी में अवैध असलहों के साथ चार लोग दबोच लिए गए। उनके पास से 32 बोर की एक पिस्टल, दस कारतूस, तीन तमंचा, पांच मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान खोराबार के कैथवलिया गांव निवासी राजकुमार यादव, जितेंद्र चौहान, चिलुआताल कुड़वा निवासी धीरेंद्र यादव, गुलरिहा के भंभौर निवासी कमलेश यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गणेश साहा ने बताया कि राजकुमार यादव पर हत्या, आर्म्स एक्ट और धीरेंद्र पर मारपीट, हत्या की कोशिश जैसी धाराओं में पहले भी केस दर्ज हैं। अन्य बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में चौरीचौरा के थानेदार राम आशीष यादव, आनंद ओझा, सिपाही रामप्रकाश पांडेय, रामगोपाल यादव, अनिल चौरसिया, श्रीकृष्ण मिश्रा, सुधीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें