फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
खजनी इलाके के एक गांव में प्रेमिका के घर में युवक की फंदे पर लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव पाए जाने की खबर पाते ही गांव वाले एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी खजनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस ने युवती और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामनैन (25) का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्ते की जानकारी होने के बाद करीब छह महीने पहले जमकर मारपीट हुई थी और रेप का केस भी खजनी थाने में दर्ज हुआ था। बाद में दोनों परिवार में सुलह समझौता हो गया और युवती की शादी गोरखपुर शहर में हो गई। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही युवती घर आई थी। रामनैन से उसका मिलना जुलना शुरू हो गया। रामनैन के घरवालों के मुताबिक दोपहर बाहर बजे के करीब वह घर से निकला था। शाम में छह बजे उसकी लाश युवती के घर में मिली है। गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा हो रही है। पुलिस भी मामले को पूरी तरह से संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

........
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।
- ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें