फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्शीपुर चौकी के पास महिला से दिनदहाड़े एक लाख लूटे

Wed, 27 Feb 2019 12:47 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
रसूल मस्जिद के पास की निवासी रजिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली की बक्शीपुर चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित थवई पुल से बाइक सवार दो बदमाश दिनहदाड़े महिला का पर्स लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर लौटी महिला को उस समय निशाना बनाया जब वह घर के सामने रिक्शे वाले को किराया दे रही थी। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक और रास्तों में लगे सीसी टीवी के फुटेज खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


घटना मंगलवार अपराह्न तीन बजे के करीब हुई। थवई पुल पर कदम रसूल मस्जिद के पास की निवासी रजिया घर में ढोलक मरम्मत का काम करती हैं। मंगलवार को वह गोरखनाथ स्थित पीएनबी की शाखा से रुपये निकाले गईं थीं। रजिया ने बैंक से एक लाख रुपये निकाले और फिर रिक्शे से घर लौटीं। थवई पुल पर घर के सामने रजिया रिक्शे से नीचे उतरीं और पर्स से 100 रुपये निकालकर किराया दे रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग लूट लिया और दीवान बाजार की ओर फरार हो गए। रजिया के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और बदमाशों की तलाश में निकले लेकिन कोई नहीं मिला।

लूट की खबर पाते ही सीओ कोतवाली बीपी सिंह, सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। बैंक व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला है। रजिया ने बताया कि महराजगंज के फरेंदा में उनका मायका है। भाई मुन्ना ने जमीन बेचकर रुपये रखने को दिए थे और उसके रुपये मांगने पर लौटने के लिए रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें