गोरखपुर। शास्त्री चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी बाइक पर रखे बैग से कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों बाइक से शराब की सप्लाई देने जा रहे थे। बाइक सहित दोनों युवकों को कैंट पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
शनिवार दोपहर एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा, उप निरीक्षक जग नारायण फोर्स के साथ शास्त्री चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। इस पर दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी में बैग से करीब 50 लीटर कच्ची शराब से भरे थैले बरामद हुए। पकड़े गए युवकों की पहचान राहुल और सुनील के रूप में हुई।