फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों को धकेल कर वारंटी फरार 

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज।
विज्ञापन

सिपाहियों को धकेल कर वारंटी राजू यादव फरार हो गया। ऑटो से वारंटी को लेकर पुलिस वाले कोर्ट में पेश करने ला रहे थे। फरार होने की खबर पाते ही क्षेत्र में नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। एसएसपी ने थानेदार को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

घटना मोहरीपुर के पास शनिवार की शाम पांच बजे हुई। गोरवी बुजुर्ग गांव निवासी राजू यादव कैंपियरगंज थाने गुंडा एक्ट निरुद्ध है। इसके साथ ही उसके खिलाफ धमकी देने सहित कई धाराओं में दो केस दर्ज है। इसी मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में थी। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने राजू को शनिवार को कैंपियरगंज से गिरफ्तार कर लिया। सिपाही छोटे लाल, ओम प्रकाश के साथ होमगार्ड घनश्याम ऑटो से उसे लेकर गोरखपुर कोर्ट लेकर आ रहे थे। मोहरीपुर के पास वह पानी पीने के बहाने रुका और फिर सिपाहियों को धकेल कर फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी। सिपाहियों ने सूचना थानेदार को दी तो वह भी भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें