फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा के खाते से निकाले 20 हजार रुपये

Sat, 25 Jun 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद उचक्‍का (दाएं)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मदद का झांसा देकर उचक्के ने रिटायर्ड दरोगा के खाते से 20,500 रुपये निकाल लिए। सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हुई घटना के आधार पर पुलिस जालसाज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पीपीगंज तिघरा के जितेन्द्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड दरोगा हैं। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे वह पीपीगंज स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए। वहां पहले से मौजूद युवकों ने मदद करने के नाम पर उनके एटीएम कार्ड से 4000 रुपये निकालकर उन्हें दे दिए। उसके बाद बैलेंस चेक करने के नाम पर जालसाजों ने तीन बार में कुल 20,500 रुपये निकाल लिए। जितेंद्र को दो हजार रुपये की ही जरूरत थी।

निकाले गए चार हजार रुपये में से दो हजार जमा करने जब वह बैंक पहुंचे तो खाते से कुल 24500 रुपये की निकासी की जानकारी मिली। शिकायत करने पर शाखा प्रबंधक ने सीसीटीवी चेक किया तो उचक्कों की करतूत उजागर हुई। एसओ पीपीगंज प्रभातोष श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही रुपये निकालने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खाते से 20 हजार रुपये निकाले सीआरपीएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खाते से जालसाज ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्होंने शाहपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


शाहपुर, आवास विकास कालोनी में रहने वाले वृंदा प्रसाद सीआरपीएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। शुक्रवार की सुबह वह गीता वाटिका स्थित एसटीएम से रुपये निकाले पहुंचे। गेट पर एटीएम खराब होने का बोर्ड लगा था। बाहर हेलमेट लगाकर खड़े एक व्यक्ति ने बोर्ड गलत लगने की जानकारी दी। विश्वास करके वृंदा ने एटीएम से 12 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं निकले।

इसके बाद वह बगल में स्थित दूसरे एटीएम चले गए। वहां रुपये न होने पर वह दोबारा पहले वाले एटीएम पर आ गए। प्रयास करने पर खाते से 12 हजार रुपये निकल गए। घर पहुंचने पर वृंदा के मोबाइल पर खाते से 12 हजार के अलावा 20 हजार रुपये और निकलने का मैसेज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें