फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत

Sat, 25 Jun 2016 01:23 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। शुक्रवार को सुबह बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर होने पर बाइक सवार युवक की झांसी ले जाते समय बबीना के पास मौत हो गई। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक  सूखा राहत के पैसों की जानकारी करने के लिए तालबेहट स्थित एक बैंक आ रहा था। बाद में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा मऊ के मजरा रमेशपुरा निवासी देशराज (45) पुत्र आधार अहिरवार सुबह सूखा राहत के पैसों की जानकारी करने के लिए पास लेकर बैंक आ रहा था। रास्ते में वह कस्बा तालबेहट सरफयाना निवासी महेश पुत्र प्रताप नारायण बाइक पर सवार हो गया। इसके बाद रेलवे पुल के पास एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। इसके बाद देशराज को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। इलाज के लिए झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बाद में मृतक के पुत्र मुकेश के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

गहराई से की जाएगी जांच: प्रभारी निरीक्षक
तालबेहट (ललितपुर)। बाइक दुर्घटना में मृतक देशराज के परिजनों ने बताया कि उन्हें अपने पिता की मौत में कुछ काला नजर आ रहा है। दिन में दुर्घटना होने के बाद भीड़ वाले इलाके से ट्रैक्टर का भाग जाना। बाइक चालक को अधिक नुकसान न होकर पीछे बैठे देशराज को गंभीर चोटें आना। इसके बाद दुर्घटना की सही समय पर सूचना न देना, यह बातें मामले में संदिग्धता जता रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें