फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की दुकान से 2.7 लाख की चोरी

Mon, 26 Dec 2016 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
महेवा मंडी चौकी के सामने से चोरों ने एक सब्जी व्यापारी के दुकान से 2.7 लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की भनक न तो दुकान में सोए लोगों को लगी और न ही पुलिस को। सोमवार की सुबह कारोबारी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन


महेवा चौकी के सामने मेराज एंड सेराज अहमद कंपनी के नाम से दुकान है। यहां से मिर्च और टमाटर का कारोबार होता है। रविवार की शाम दुकान बंद कर दोनों भाई घर चले गए। सोमवार की सुबह वे दुकान पर पहुंचे तो काउंटर खुला मिला। उसमें रखे 2.7 लाख रुपये गायब थे। दुकान में पंजाब के मटर व्यापारी गोंडा निवासी रामजी तथा परतावल के सुखदेव, बिहार के अर्जुन दुकान के अंदर सोए थे। चोरी की इन्हें भी भनक नहीं लगी।

घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस का तर्क है कि मंडी में सोमवार को व्यापारियों ने पूर्व निर्धारित बंदी का एलान किया है। इसके अलावा मंडी में बैंक भी है जिसमें शाम सात बजे तक व्यापारी अपने रुपये जमा कर देते हैं। इस स्थिति में इनती रकम काउंटर पर क्यों रखी गई थी। पुलिस व्यापारी और मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें