फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बड़े अपराधियों की निगरानी करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बड़े अपराधियों पर पुलिस की रखेगी विशेष नजर
विज्ञापन

टॉप 15 बदमाशों का अनुमोदन करेंगे आईजी, दस-दस का थानेदार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पुलिस अब बड़ी लूट या सनसनीखेज मामले में जेल से छूटे बदमाशों की निगरानी करेगी। हर थानेदार को अपने-अपने इलाके के दस-दस बदमाशों को चिन्हित कर उनकी वर्तमान स्थिति जांचनी होगी। एसएसपी के अनुमोदन के बाद उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। जिले के टॉप 15 बदमाशों का अनुमोदन आईजी स्तर से होगा।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि इसे लेकर 20 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जेल से छूटकर दोबारा अपराध करने वाले बदमाशों के साथ ही क्षेत्र के दस-दस टॉप मोस्ट बदमाशों को चिह्नित किया जाएगा। इन बदमाशों का एसएसपी से अनुमोदन कराने के बाद थानेदार नजर रखेंगे। वहीं जिलेस्तर पर भी टॉप मोस्ट 15 अपराधियों को चिह्नित किया जाएगा। आईजी से अनुमोदन कराने के बाद इनपर एसएसपी स्तर पर स्वयं निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
22 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई
जिले के 22 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। 17 और अपराधी पुलिस के टारगेट पर हैं। इनकी भी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। पुलिस उन बदमाशों की फाइल तैयार कर रही है जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें