फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाने पर प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
गोरखपुर। खजनी के मंझरिया गांव में विवाद के बाद फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने प्रधान अनूप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा शेषनाथ यादव की तहरीर पर दर्ज केस में कहा गया है कि प्रधान अनूप का गांव में इतनी दहशत है कि पीड़ित भी गांव छोड़कर फरार हो गया और तलाश के बाद वह मिला तो बयान देने को तैयार नहीं है। गांव में भी कोई गवाही देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि हल्का दरोगा शेषमणि यादव सिपाहियों के साथ 12 नवंबर को मंझरिया गांव की ओर गए थे, तभी सूचना मिली कि गांव में फायरिंग हुई है। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि गांव के प्रधान अनूप सिंह का हरिकेश बहादुर सिंह और विनोद सिंह से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी और इसी दौरान अनूप सिंह ने तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस का कहना है कि गांव में कोई भी घटना की गवाही देने को तैयार नहीं है। अनूप सिंह का गांव में इतना दबदबा है कि पीड़ित की भी काफी तलाश करनी पड़ी और अब वह कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने खुद की जांच में पुष्टि होने के बाद प्रधान अनूप सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश, जानमाल की धमकी और 7 सीएलए की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें