फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर शिक्षक के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर इलाके के नंदानगर, पवन विहार कॉलोनी में शिक्षक के मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत पांच लाख का सामान चुरा ले गए। शिक्षक ने फेरीवालों पर संदेह जाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पादरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कुशीनगर के रहने वाले राधेश्याम सेना से रिटायर होने के बाद प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बन गए। दुधही प्राथमिक विद्यालय में वह तैनात हैं और शाहपुर इलाके के पवन विहार कालोनी में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। राधेश्याम पत्नी को लेकर कैंटीन से सामान लेने चले गए थे। किसी समय चोर दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर सामान चुरा ले गए। पति-पत्नी राज नौ बजे बाजार से जब घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। शिक्षक ने पुलिस को बताया कि 20 हजार रुपये नकद और पांच लाख के गहने चोर चुरा ले गए है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें