फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में अभद्र टिप्पणी करने पर मारपीट, झंडा फाड़ा

Fri, 17 Aug 2018 02:21 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलीपार। भस्मा गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि छात्राएं देशभक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही थीं, तभी आसपास के कुछ युवकों ने अभद्र टिप्पणी कर दी। मना करने पर स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी से मारपीट करने लगे। आरोपियों पर राष्ट्रीय ध्वज फाड़ने का भी आरोप है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी दौरान गांव के भी कई लोग कार्यक्रम देखने पहुंच गए थे। देशभक्ति गीत पर डांस प्रस्तुति के दौरान ही मनबढ़ों ने छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। स्कूल वालों से मारपीट करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज को भी फाड़ दिया। स्कूल की ओर से सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर भस्मा गांव के अमरजीत यादव, अरुण यादव, संदीप यादव, कुलदीप यादव, जीतू और पंकज निषाद के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, राष्ट्रीय ध्वज अपमान के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें