खजनी में तीन साल की बच्ची को उसकी चाची ने ट्रक के आगे धकेल दिया। संयोग अच्छा था कि ट्रक की रफ्तार तेज नहीं थी और चालक ने अचानक ब्रेक मारकर बच्ची की जान बचा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के घरवालों को इसकी जानकारी दी। घरवालों के पहुंचने पर पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। जांच के बाद पुलिस ने बच्ची को उसके पिता के हवाले कर दिया।
पुरासपार गांव निवासी चंद्रिका यादव की पत्नी चित्रा यादव देवर बबलू की बेटी रुचि के साथ रविवार को कस्बे में कुछ काम से आई थीं। पोस्ट ऑफिस गली के पास वह रुचि के साथ खड़ी थी। सिकरीगंज की ओर से एक ट्रक आता दिया और अचानक उसने बच्ची को धक्का दे दिया। ट्रक के आगे बच्ची देखकर चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे बच्ची की जान बच गई। यह देखकर लोग दौड़े और महिला को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।