फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बताकर अवैध वसूली करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस बनकर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले गैंग के दो और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ ट्रैफिक प्रवीण सिंह ने दोनों को वसूली करते हुए पकड़ा और कैंट थाने में केस दर्ज कराया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। इनके पास से वसूली के 48 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस बताकर शहर में डग्गामार वाहनों का संचालन करा रहे एक गैंग के अमरनाथ शुक्ला और राजन पांडेय को पुलिस ने कुछ दिन पकड़ा था। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ और लोगों के नाम मिले। इसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी। सीओ ट्रैफिक प्रवीण सिंह जांच के लिए निकले थे कि इसी दौरान उन्होंने देवरिया बाईपास के पास से दो लोगों को वसूली करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान गाजीपुर जिले के दादी कला मठिया के मूल निवासी व हाल मुकाम गुलरिहा के रहने वाले गुड्डू सिंह यादव तथा मऊ जिले के दोहरीघट थाना क्षेत्र के गोठा बाजार निवासी शैलेश के रूप में हुई है। इनके पास से वाहनों से वसूले गए 48 हजार रुपये भी बरामद हुए।

नो एंट्री में पकडे़ गए 25 ट्रक
ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट के ट्रांसपोर्टनगर में नो एंट्री में घुसे 25 ट्रक को पकड़ा। सीओ ट्रैफिक प्रवीण सिंह ने बताया कि सोमवार की रात चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई है। सात ट्रक को ओवर लोड बालू लदे होने की वजह से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें