फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखपुर। दो अलग-अलग इलाकों में नदी में डूबने से युवक सहित दो की मौत हो गई। दोनों घटनाएं शनिवार को हुईं। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार, लालपुर गांव निवासी रमाकांत यादव नैनीताल में रहते हैं। शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे उनका बेटा विवेकानंद (19) गांव के बाहर आमी नदी के किनारे भैंस चराने गया था। नदी में स्नान करने के दौरान वह डूब गया। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। खोजबीन के बाद लोगों ने शव को बरामद कर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा गया। विवेकानंद घर पर ही परिवार के साथ रहता था। बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार, इलाके के पैकौली अमानचक गांव की पोखरी में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शनिवार की सुबह सात बजे गांव की रहने वाली गुलपत्ती देवी (80) पत्नी राम मूरत शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। काफी देर बाद जब वह पोखरे की तरफ से नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन शुरू की तो पोखरे में शव मिला। कयास लगाया जा रहा है कि पैर फिसलने से महिला गहरे पानी में चली गई। घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें