गोरखपुर। सहजनवां के वार्ड नंबर सात लुचुई गांव में 22 दिसंबर को हुई मनीषा की मौत के आरोपी बृजेश गौड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। मनीषा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था।
सहजनवां क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी सर्वजीत गौड़ की 21 वर्षीय बेटी मनीषा की शादी बृजेश गौड़ के साथ इसी साल 24 अप्रैल को हुई थी। मनीषा की मां राधिका के अनुसार शादी में तय दहेज को दे दिया गया था। लेकिन विदाई के बाद पति बृजेश, ससुर बाबू लाल गौड़, सास उर्मिला और ननद 50 हजार कीमत के सोने की चेन एवं अन्य सामान के लिए मनीषा को प्रताड़ित करने लगे और हत्या कर दी।