फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीर लेकर पहुंचे तीमारदारों को पुलिस ने बैठाया

Sun, 14 Oct 2018 10:09 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार की रात हुई मारपीट के बाद रविवार को जूनियर डॉक्टर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर से हाथापाई की थी। रेजीडेंटस डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से गुलरिहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी ओर विवाद के बाद मरीज को वार्ड से जूनियर डॉक्टरों ने बाहर कर दिया था। चौकी इंचार्ज के समझाने पर उन्हें रात में भर्ती किया गया, लेकिन फिर सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं मरीज के तीमारदारों का आरोप है कि जब वे थाने पर तहरीर लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हीं को बैठा लिया।
विज्ञापन


तहरीर में जूनियर डॉक्टरों ने लिखा है कि देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी जीतन यादव शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड नौ के बेड संख्या 34 पर भर्ती हुए। शनिवार को एक तीमारदार विवाद करने लगे। सुबह तीमारदार ने वार्ड में तैनात जूनियर डॉक्टर से अभद्रता की। शाम को राउंड के दौरान तीमारदार लालबाबू यादव ने अपनी बीएएसी नर्सिंग की डिग्री का हवाला देते हुए मरीज को सोडियम चढ़ाने के लिए कहा। डॉक्टर ने मरीज हित में ना होना बताया और इंकार कर दिया। इस पर तीमारदार मारपीट करने लगे।

बीच बचाव करने आई दो महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की। उधर पीड़ित पक्ष के लोग थाने पर तहरीर लेकर कार्रवाई की मांग करने पहुंचे तो पुलिस ने कार्रवाई की जगह उन्हीं को ही थाने पर बैठा लिया। मरीज के पुत्र लालबाबू और मुन्ना यादव को थाने में बैठाकर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें