फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरीगंज में मासूम का मुंह-हाथ बांधकर दुष्कर्म

Mon, 24 Jun 2019 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरीगंज (गोरखपुर)। सिकरीगंज इलाके के एक गांव में हैवान बने दूर के रिश्तेदार ने रविवार तड़के आठ साल की एक बच्ची से घर में ही दुष्कर्म किया और घरवालों को भनक लगने से पहले भाग निकला। आरोपी करीब एक महीने से पीड़िता के घर में ही रह रहा था। प्रतिरोध न कर सके इसलिए दुष्कर्मी ने बड़ी बेरहमी से बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके दोनों हाथ कपड़े से सख्ती से बांध दिए ।

शुक्र है कि वक्त रहते घर के कमरे में मरणासन्न हाल में पड़ी बच्ची पर मां की नजर पड़ गई और मामला भांपते ही वे उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उसकी हालत पहले से बेहतर है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज करके उसकी तलाश में पुलिस टीम लग गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मऊ क्षेत्र निवासी रियाज (45) के रूप में हुई है। उसने तड़के चार बजे वारदात अंजाम दी और भाग निकला। मामले की जानकारी पुलिस को रविवार की सुबह आठ बजे के करीब मिली। प्राथमिकी के मुताबिक पीड़ित बच्ची घर में मां के पास ही सोई थी। चार बजे तड़के जब बच्ची की मां की आंख खुली तो वह बिस्तर पर मौजूद नहीं थी। वह बच्ची की तलाश करने लगी। खोजते-खोजते वह रियाज के कमरे में पहुंची तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। बच्ची कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसके मुंह में कपड़ा था और हाथ को रस्सी से बांधा गया था। मां ने रस्सी खोला और फिर मुंह पर पानी का छींटा मारा जिसके बाद बच्ची को कुछ होश आया। बच्ची की हालत देखकर सबको मामला समझ आ गया। मां ने घर के अन्य सदस्यों को बताया और सभी बच्ची को लेकर अस्पताल की ओर भागे। अस्पताल से ही पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, तत्काल ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। आरोपी के बारे में
विज्ञापन

जानकारी हासिल करके पुलिस तत्काल हरकत में आ गई, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पांच बच्चों का पिता है रियाज

आरोपी रियाज पांच बच्चों का पिता है। वह मऊ जिले का रहने वाला है। वह कुकर आदि बनाने का काम करता है। आमदनी कम होने की वजह से किराए का कमरा न ले पाने की विवशता बताते हुए उसने रिश्तेदारी में शरण मांगी थी। करीब एक महीने पहले परिवार ने उसे घर में रख लिया, लेकिन रविवार को उसकी घिनौनी हरकत के बाद पीड़िता की मां मदद कर पछता रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें