फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़हलगंज में बदमाशों ने युवक को गोली मारी

Thu, 20 Jun 2019 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज के जैतपुर देवारा गांव में मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक के सीने में तमंचे से गोली मारकर दी। बुधवार की भोर होश में आने पर युवक ने घरवालों को जानकारी दी। उसे जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जैतपुर देवारा निवासी शिवचंद के बेटे सुनील (24) मंगलवार की शाम 7:30 बजे घर पर भोजन करने के बाद गांव के बाहर स्थित झोपड़ी में सोने जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने सुनील के सीने में दाएं तरफ तमंचा सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद बेहोश सुनील भोर में चार बजे जब होश में आए तो घरवालों को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद पुलिस को सूचना देकर सुनील को अस्पताल ले जाया गया। पांच भाइयों में दूसरे नंबर के सुनील बंगलुरु में मजदूरी करते थे। तीन महीने पहले वह घर आए थे। उनकी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें