फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के बेटे ने किया था बच्ची से दुष्कर्म, केस दर्ज

Wed, 19 Jun 2019 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
किडनैपिंग, रेप - फोटो : self
विज्ञापन
चिलुआताल। दस साल की बच्ची से सोमवार रात दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी रवि प्रकाश राय को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। उसके खिलाफ बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच में पता चला है कि आरोपी रवि प्रकाश के पिता पुलिस विभाग में दरोगा हैं। उधर, बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने आपरेशन कर खून को रोका है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत में सुधार हुआ है मगर अभी वह खतरे से बाहर नहीं है।
विज्ञापन


चिलुआताल इलाके में सोमवार की रात बोलेरो मालिक रवि प्रकाश राय ने दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कुशीनगर का मूल निवासी है और पादरी बाजार के हनुमंत नगर में किराए के मकान में रहता है। उसके पिता योगेंद्र राय पुलिस विभाग में दारोगा हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती मनिकापुर में है। रवि प्रकाश राय अपनी बोलेरो से फर्टिलाइजर में मजदूरों को पहुंचाता और छोड़ता था।

पुलिस के मुताबिक बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती है। बच्ची अपनी मां के साथ चाय की दुकान पर बैठती थी। सोमवार की रात में उसकी मां और बड़ी बहन एक शादी समारोह में गई थीं। बच्ची दुकान पर अकेली थी। आरोपी उसे अगवा कर पास के जर्जर मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की थी। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी पर कठोर कार्रवाई करने के लिए पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें