फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से नाराज बेटी ने लगाई फांसी, मौत--

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मां की डांट से नाराज बेटी ने लगाया फंदा, मौत
सोनहा थाने के रामपुर मुड़री के कटिका टोली की घटना
शुक्रवार को दिन में तीन बजे के बाद तक सो रही थी बेटी
जंगल से लकड़ी बटोरने के बाद बनाना था शाम का भोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/सोनहा। अधिक देर तक सो रही बेटी को मां ने फटकार लगा दी। गुस्साई बेटी ने जंगल में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना ग्राम पंचायत रामपुर मुड़री के कटिका टोला की है। गांव के राममूरत ने पुलिस को लिखित सूचना दी। बताया कि उसकी बहन राजपति (17) शुक्रवार को दिन में तीन बजे के बाद तक सो रही थी। इससे नाराज मां ने फटकार लगाते हुए जगाया और शाम का भोजन पकाने के लिए तैयारी करने को कहा। राजपति नाराज होकर जंगल में लकड़ी बटोरने चली गई। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो गांव के लोगों के साथ काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि बारी मोहनी जंगल में जामुन की डाल में राजपति ने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना सोनहा पुलिस को दी। मौके पर हलका दरोगा अमरीश कुमार व फील्ड यूनिट के कर्मचारी भी पहुंच गए। शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। सोनहा थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र ने बताया कि सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। भाई ने लिखित आवेदन किया है कि मां की डांट से नाराज होकर बहन ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें