गोरखपुर। भाजपा की जीत की खुशी में मिठाइयां बांटने और पटाखे फोड़ने से नाराज सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता की पिटाई कर दी। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिपाही समेत तीन पर नामजद और आठ अज्ञात पर बलवा, मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
मामला शनिवार का है। वार्ड नंबर एक भैरोपुर के भाजपा के सेक्टर प्रभारी देवेंद्र पासवान 25 मई की रात मोहल्ले में जश्न बना रहे थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर मिठाइयां बांटने मोहल्ले में निकले और फिर अपने कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। वहां समर्थक पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार करने लगे। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला सिपाही भोला पासवान अपने साथी सचिन, गोरख और सात-आठ अज्ञात लोगों के साथ आकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। साथ ही हत्या करने की धमकी भी दी गई। पार्टी पदाधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद शनिवार शाम कैंट थाने पहुंच देवेंद्र ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।