फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक से रंगदारी मांगने में दो हिरासत में

Sat, 25 May 2019 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा के नई बाजार स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक जीउत बंधन कुशवाहा से दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक उनका पड़ोसी तो दूसरा पड़ोस के गांव का है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहले रंगदारी के लिए हत्या करने वालों का इस घटना से संबंध नहीं हैै।
विज्ञापन

जीउत बंधन कुशवाहा से 16 मई को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। जीउत के बेटे विपिन कुशवाहा से भी कुछ वर्ष पूर्व रंगदारी मांगी गई थी। 21 सितंबर 2014 को रंगदारी नहीं देने पर स्कूल में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उस मामले में संदीप तिवारी, प्रदीप यादव, मुन्ना यादव और अनिल निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें