फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में गए गांव और चोर लाखों के गहने लेकर फरार

Sun, 24 Mar 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पादरी बाजार(गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के गहने, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। तीनों ही घरों में ताला बंद था और घरवाले होली का त्योहार मनाने गांव पर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बीएसएनएल में एसडीओ पद पर कार्यरत अनंत कुशवाहा का गंगानगर में मकान है। 20 मार्च को अपने पैतृक गांव चले गए थे और 22 मार्च को लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा पांच लाख रुपये से ज्यादा के गहने, कीमती सामान गायब थे। पास में ही स्थित बसंत लाल के मकान का भी ताला तोड़कर चोर सामान चुरा ले गए है। अभी वह बरेली में है इस वजह से यह पता नहीं चल सका है कि घर से कितने का सामान चोरी हुआ है।

इसी तरह धर्मपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद गुप्ता के बंद मकान से लाखों के गहने चोर लेकर फरार हो गए। वह परिवार समेत होली मनाने महराजगंज स्थित गांव गए हुए थे। शुक्रवार की रात जब उनका बेटा लौटा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चंद्रिका के अनुसार दो लाख रुपये और लगभग चार लाख के गहने चोरी हुए हैं। घर में लगे सीसीटीवी में एक युवक की तस्वीर कैद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शनिवार को चंद्रिका ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें