फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में नगर निगम के लिपिक की मौत

Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
सहजनवां। बरहुआ विद्युत सब स्टेशन के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार आशीष (26) की मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड की मदद से उनकी पहचान हुई। मौत की खबर पाकर घरवाले मौके पर पहुंच गए और शिनाख्त की।
विज्ञापन

सहजनवां के डोहरिया निवासी आशीष नगर निगम में लिपिक पद पर कार्यरत थे। रोज की तरह मंगलवार की शाम 5:30 बजे वह नगर निगम से घर लौट रहे थे। बरहुआ में रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनका सिर पहिए के नीचे आ गया। आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। आशीष को पिता रामबदन की असामयिक मौत के बाद नगर निगम में मृतक आश्रित कोटे से छह माह पहले ही नौकरी मिली थी। आशीष चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। सबसे बड़े भाई प्रदीप, मनीष और सोनू ने आशीष की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें