फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से तंग आकर पिता ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, खून से सना डंडा भी बरामद

Mon, 17 Dec 2018 12:41 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकहा जंगल के पास झीनक उर्फ राधे (24) की सिर कूंचकर हत्या कर कर दी गई। चंद घंटे के भीतर ही पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश भी कर लिया। पुलिस ने हत्या आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि भाई और बहन को हिरासत में ले लिया। साथ ही घर से छिपाया गया खून से सना डंडा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पिता और भाई ने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि झीनक आए दिन घर में मारपीट करता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसे ठिकाने लगाया गया। आरोपी पिता अतहत रेलवे में खलासी के पद पर कार्यरत हैं। सीओ कैंपियरगंज रोहन प्रमोद बोत्रे के मुताबिक झीनक की नकहा जंगल के पास रेलवे ट्रैक पर सुबह 9:30 बजे लाश मिली थी। उसके सिर पर लगी चोट से हत्या की पुष्टि हो गई। पिता से जब पूछताछ की गई तो संदेह हुआ।

कड़ाई से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही उसके घर मेें छिपाया गया खून से सना डंडा और झीनक का अधजला कपड़ा भी बरामद हो गया। बकौल पिता, झीनक गाड़ी चलाता था और आए दिन नशे में घर आकर मारपीट करता था। उसने बहन के साथ भी मारपीट की। उसकी आदतों से आजिज आकर हम लोगों ने उसे ठिकाने लगा दिया और शव ले जाकर रेल पटरी के पास फेंक दिया।

भाई-बहन सुधार गृह भेजे जाएंगे

झीनक के भाई-बहन दोनों नाबालिग हैं। ऐसे में उन्हें सुधार गृह भेजा जाएगा। पिता को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बकौल पुलिस जिस समय झीनक की हत्या की गई, मां घर पर थी लेकिन आरोपियों ने उसे डराकर चुप करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें