फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 31 Mar 2018 09:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चिलुआताल  के परमेश्वरपुर गांव के कठौर टोला में वृद्ध महिला का शव मिला। शरीर से गहने और कपड़े गायब थे। शव पेड़ से लटकाए जाने की भी चर्चा है। गांव के लोगों ने जहां लूट और गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया वहीं मृतक महिला के बेटे ने आंधी को मौत का कारण बताया। आशंका जताई कि आंधी से वह गिर गई होंगी और चोट से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


चिलुवाताल थाना क्षेत्र के देवीपुर टोला हरिहरपुर गांव की भगवती देवी (95) अकेले ही रहती थीं। शुक्रवार शाम वह जीतपुर में बाजार गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो पड़ोस के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह परमेश्वरपुर के कठौर टोला के पास एक पेड़ पर महिला के शव लटके होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने के स्थान से थोड़ी दूरी पर खून के धब्बे थे। वहां की फसल भी रौंदी गई है। कान के सोने के टॉप्स और हाथ-पैर से चांदी के कड़े गायब थे।

लोगों को आशंका है कि लूट की नीयत से हत्या की गई है। वहीं बेटे रामसकल निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी मां बाजार गई थीं। आंधी की वजह से रास्ता भटक गईं और चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


पेड़ से लटकती मिली दिव्यांग की लाश 
बड़हलगंज इलाके के लखनापार गांव में पेड़ से लटकती दिव्यांग रामप्रीत (52) की लाश मिली। पैर जमीन से टकरा रहा था। आशंका है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। घटना की सूचना पर एसपी क्राइम आलोक शर्मा, एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मधुपुर प्रतिनिधि के मुताबिक रामप्रीत लखनापार गांव में ससुर रघुबर दास के यहां नेवासे पर रहते थे। वह गगहा के मिश्रौली गांव के मूल निवासी थे। रामप्रीत के साथ उनकी दो पुत्री, बहु सरिता व एक पुत्र रहते थे। पत्नी गांव मिश्रौली में रहती थीं। रामप्रीत की बड़ी लड़की बबिता ने बताया कि शुक्रवार की रात दस बजे वह घर पर भोजन कर रहे थे। इसी बीच उनके मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई और वह भोजन छोड़कर बाहर निकल गए। काफी देर तक घर नहीं आए तो खोजबीन शुरू की। शनिवार की भोर में चार बजे गांव के ही पेड़ में लटका उनका शव लटका दिखाई दिया। एसपी क्राइम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें